गोवर्धन क्षेत्र के भीमनगर गांव में खुली थी दुकानें, लोग इकट्ठा होकर खेल रहे थे जुआ
 


 
" alt="" aria-hidden="true" /> मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के भीमनगर गांव में खुली थी दुकानें, लोग इकट्ठा होकर खेल रहे थे जुआ
पुलिस ने हमलावरों को खदेड़कर संभाली स्थिति, आरोपियों की तलाश जारी" alt="" aria-hidden="true" /> 
मथुरा. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच पुलिस पर हमले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को मथुरा जिले में लॉकडाउन का उलंघन कर दुकान खोलने व एक स्थान पर कई लोगों को " alt="" aria-hidden="true" /> जमा होकर जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो उन पर पथराव कर दिया गया। पुलिस बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया है। एक महिला समेत " alt="" aria-hidden="true" /> 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में एक होमगार्ड लेखराज को गंभीर चोटें आई हैं। फोर्स लगातार मार्च कर रही है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।" alt="" aria-hidden="true" />





 




पुलिस के पहुंचने पर मची भगदड़" alt="" aria-hidden="true" />





 




ये मामला मथुरा जनपद के थाना गोवर्धन के गांव भीमनगर का है। थाना अध्यक्ष को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि, लॉकडाउन के बीच यहां दुकानें खुली हुई हैं। काफी लोग इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस भीमनगर पहुंची तो पूरे गांव में भगदड़ मच गई और पुलिस पार्टी पर गांव के लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।" alt="" aria-hidden="true" />  


जैसे ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को हुई, तुरंत पुलिस फोर्स हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंची फोर्स ने 10 व्यक्ति और एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कानून व्यवस्था को बहाल किया गया है। क्षेत्राधिकारी लोकेश सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल यादव ने फोर्स के साथ क्षेत्र में कांबिंग की और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने की ग्रामीणों से अपील की गई।